Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

PM Narendra Modi Movie Review: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म रिलीज

 

वैसे तो पिछले काफी समय से बायोपिक का चलन है। खिलाड़ियों से लेकर युद्ध के शहीदों तक अलग-अलग हस्तियों पर बॉलीवुड ने Biopic बायोपिक बनाए हैं लेकिन इस हफ्ते ऐसा बायोपिक सामने है जो राजनीति के मैदान का सबसे बड़ा खिलाड़ी है प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी।

फिल्म के निर्माताओं ने इलेक्शन कमिशन के रिजल्ट आने के पहले ही मोदी के दोबारा वापिस आने की घोषणा कर दी थी जो कि पोस्टर्स पर भी साफ नजर आती है। फिल्म की कहानी 2014 के शपथ ग्रहण समारोह से शुरू होती है और फ्लैशबैक में उनके बचपन से लेकर चाय की दुकान पर चर्चा, हिमालय यात्रा और संघ के प्रचारक के रूप में कार्यकाल, गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्य काल, गोधरा कांड और राजनीति के शिखर पर पहुंचने कि उनकी यात्रा। इसी को लेकर Mary Kom मेरी कॉम जैसी फिल्म बना चुके निर्देशक Omung Kumar उमंग कुमार ने यह फिल्म बनाई है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

अगर हम फिल्म देखते हुए यह भूल जाएं कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म है जिन्हें आप नहीं जानते। न ही आप उनके जीवन की कोई मीमांसा कर सकते हैं, फिल्म को अगर सिर्फ फिल्म के नजरिए से देखा जाए तो निश्चित ही फिल्म आप को बांधे रखती है। फिल्म का कुछ हिस्सा डॉक्यूमेंट्री की तरह जरूर हो जाता है मगर फिर भी छोटे से बच्चे की यात्रा में आप सहभागी बन जाते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर और काम किया जाता तो इसका स्तर कुछ अलग ही होता।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

अभिनय की बात करें तो विवेक ओबेरॉय मोदी की नकल ना करते हुए भी मोदी लगने में सफल हुए हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के किरदार में मोहन जोशी ने भी अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। जरीना वहाब और राजेंद्र गुप्ता जैसे वरिष्ठ कलाकार स्क्रीन की शोभा को दोगुना कर देते हैं। तकनीकी रूप से फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है। एडिटिंग पर थोड़ा और काम किया जाता तो बेहतर होता। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर उम्दा है जिसके कारण फिल्म आप को बांधे रखती है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

कुल मिलाकर अगर आप पीएम मोदी की जिंदगी और जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में जानना चाहते हैं तो यह फिल्म आप देखने जा सकते हैं।

कलाकार- विवेक ओबेरॉय, मोहन जोशी, जरीना बहाब और राजेंद्र गुप्ता।

निर्देशक- ओमंग कुमार

निर्माता- सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com