Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोबारा आ रहे हैं ‘पीएम नरेंद्र मोदी’, रिलीज हुआ ट्रेलर

 

चुनाव के रिजल्ट में बस एक दिन ही बाकी है. एक तरफ पीएम मोदी सुर्खियों में छाए हुए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया है. इसमें कुछ नए डायलॉग्स जोड़े गए हैं जो दर्शकों के सामने फिल्म की कुछ और झल्कियां पेश कर रहे हैं. नए डायलॉग्स की बात करें तो इनमें, ‘आंखों में देश के लिए इतने सपने हैं कि नींद के लिए कोई जगह ही नहीं है’, ‘गुजरात में धंधा होने दूंगा, गुजरात का धंधा नहीं होने दूंगा’ शामिल हैं.

इस ट्रेलर में फिर एक बार कुछ ऐसा दिखाया गया है कि ये दोबारा चर्चा का विषय बन गई है. ट्रेलर की शुरुआत डायलॉग से होती है, ‘भैया हम तो मेहनत करते हैं, जादू तो केंद्रीय सरकार करती है, देश की तिजोरी गायब, नौजवान के रोजगार गायब, कोयला गायब, बिजली गायब, यहां तक कि प्रधानमंत्री जी की आवाज भी गायब.’ इसके अलावा आप ट्रेलर में कई नए सीन देखेंगे, जैसे कि साफ सफाई वाला सीन. इस ट्रेलर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी भी नजर आएंगी.

इस फिल्म का लंबे समय से प्रचार चल रहा था. ये 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन चुनावी माहौल में विरोध के चलते फिल्म की रिलीज डेट अटक गई. अब ये फिल्म चुनावी नतीजे आने के बाद 24 मई को रिलीज होगी. हाल में बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था. वैसे तो इस फिल्म को अब प्रचार की कोई खास जरूरत नहीं है. क्योंकि ये फिल्म पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. अब तो सभी को इसकी रिलीज का इंतजार है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *