Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुक्तिनाथ से गाेरखा तक दूसरे चरण की स्वाभिमान यात्रा करेगी राप्रपा

 

काठमाडौं

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा)  आगामी जेठ २४ गते से दूसरे  चरण का राष्ट्रीय स्वाभिमान यात्रा शुरु करने जा रही है ।

 

 

राप्रपा का दूसरे चरण का राष्ट्रीय स्वाभिमान यात्रा जेठ २४ गते मुक्तिनाथ से शुरु कर जेठ २७ गते गोरखा में सम्पन्न हाेगा ।

राप्रपा के दूसरे चरण के राष्ट्रिय स्वाभिमान यात्रा की तैयारी के लिए  आज मुल समिति की बैठक हुई । बैठक में यात्रा की  तैयारी और विविध पक्ष में विचार विमर्श और निर्णय हाेने की जानकारी  राप्रपा के प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ ने दी ।

यह भी पढें   देवनरा समूह के प्रकाश मुन्दडा के घर और कार्यालय में छापा

बैठक में ताप्लेजुङ से शुरु हुए पहले चरण के मेची महाकाली राष्ट्रीय स्वाभिमान यात्रा के विभिन्न समिति काे दूसरे चरण में भी  निरन्तरता देने की बात श्रेष्ठ ने कही ।

हिन्दु राष्ट्र और राजसंस्था की पुनर्स्थापना, संघीयता के बारे में जनमतसंग्रह, भ्रष्टाचार का अन्त, मुल्य वृद्धि नियन्त्रण, राष्ट्रिय अखण्डता की रक्षा आदि की मांग करते हुए राप्रपा इससे पहले स्वाभिमान यात्रा सम्पन्न कर चुकी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com