आम के राजधानी सिरहा में ही विषादियुक्त आम
३० मई, लहान । आम का राजधानी सिरहा को माना गया है, पर सिरहा में ही विभिन्न स्थानों से हानिकारक कार्बाइड प्रयोग करके पका हुआ आम बाजार में आया है, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है । स्थानीय किसान के बागों का आम अषाढ़ के दूसरे सप्ताह में पकेंगे इसलिये व्यापारियों ने कार्बाइड से आम पकाकर बेच रहा है ।
वहां के स्थानीय वासियों ने बताया कि भारत के विभिन्न स्थानों के फलफूल गोदाम से कार्बाइड से पका हुआ आम सिरहा के लहान, मिर्चैया, गोलबजार में बेचा जा रहा है । स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि इस प्रकार के आम स्वास्थ्य के लिये बहुत हानिकारक हो सकता है इसलिये इसे खाना जोखिमपूर्ण हो सकता है । आम का उत्पादन नेपाल में सबसे अधिक सिरहा में ही होता है और नेपाल के विभिन्न स्थानों के साथ साथ भारत में भी आम निर्यात किया जाता है ।

