Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मजबुत राष्ट्रवादी शक्ति का निर्माण करेंगेः प्रकाशचन्द्र लोहनी

 

३० मई, काठमांडू । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (संयुक्त) का अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र लोहनी ने बताया कि समान विचारधारा वाले विभिन्न दल और राप्रपा परिवेश के संगठन को एकताबद्ध करके एक मजबुत राष्ट्रवादी शक्ति निर्माण करेंगे । पार्टी के २९वें स्थापना दिवस के अवसर पर चाबहिल स्थित कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम मेंं अध्यक्ष लोहनी ने बताया कि पार्टी को हिन्दू राष्ट्र और संवैधानिक राजसंंस्था के विषय में ली हुई मान्यता स्थापित करने के लिये राष्ट्रवादी शक्ति को एकता की आवश्यक्ता है ।
लोहनी ने बताया कि सरकार के विभिन्न निकाय के कार्य क्षेत्रों को संकुचित बनाकर प्रधानमन्त्री कार्यालय के मातहत में अधिकार केन्द्रित नहीं करना चाहिये । सुशासन कायम करने का सरकार की प्रयत्न को लोहनी ने प्रशंसा किया । नेता सुन्दर पाण्डे ने जानकारी दिया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष लोहनी ने पार्टी का झंडा भी फहराया । इसी बीच राप्रपा ने भी २९ वें स्थापना दिवस मनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com