Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा विवादस्पद

 


१२ जून,(सुनसरी) — शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल ने बीपी कोइराला विज्ञान प्रतिष्ठान को एमबीबीएस तथा बीडीएस की प्रवेश परीक्षा रोकने का निर्देशन दिया है ।
चिकित्सा शिक्षा आयोग का सहअध्यक्ष भी रह चुके मन्त्री पोखरेल ने असंतुष्टिी व्यक्त करते हुये कहा कि प्रतिष्ठान के उपकुलपति द्वार डिन के अध्यक्षता में प्रवेश परीक्षा समिति का गठन किया गया है जो ठीक नहीं है ।

पोखरेल ने प्रतिष्ठान को निर्देशन पत्र मार्फत स्पष्ट किया है कि प्रतिष्ठान एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश परीक्षा साउन १८ गते तथा एमडीएस और एमडीएमएस का प्रवेश परीक्षा असार २२ गते निर्णय कर फारम वितरण कर चुका था । ‘विगत के वर्षों के तरह ही शिक्षाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रवेश परीक्षा समिति गठन कर परीक्षा को निष्पक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और स्तरीयता कायम रखते हुये काम को आगे बढाया जाय ।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर आने वाले हैं नेपाल

चिकित्सा शिक्षा आयोग में उपकुलपति ने बदनियतपूर्वक डिन के अध्यक्षता में प्रवेश परीक्षा समिति गठन करने पर तत्काल प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी काम स्थगन कर जांच पडताल करना आवश्यक है और दोषी को कारबाई की मांग करते हुये निवेदन दिया गया था ।

आयोग का सहअध्यक्ष के हैसियत से मन्त्री पोखरेल ने प्रतिष्ठान के उपकुलपति को निर्देशन भेजा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com