Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बज्रपात से एक की मृत्यु और तीन घायल

 

११ जून, डडेल्धुरा । डडेल्धुरा में बज्रपात होने से एक बालिका की मृत्यु हो गयी है ।  मृतक डडेल्धुरा जिला परशुराम नगरपालिका–३ मार्कु की १३ वर्षीया सङ्गीता भाट है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय जोगबुडा ने जानकारी दिया कि आज सुबह घर में ही बज्रपात होने से भाट की स्थिति गम्भीर हो गई और उपचार के लिये अस्पताल ले जाते हुये क्रम में उसका निधन हो गया ।
इलका प्रहरी कार्यालय जोगबुडा का प्रहरी निरीक्षक ईश्वरीदत्त पाण्डे ने बताया कि सुबह ७ बजे संगीता भाट विद्यालय जाने के लिये तैयार हो रही थी उसी समय उसे बज्रपात का सामना करना पडा । भाट भागेश्वर मावि शीर्ष में कक्षा ८ में अध्ययनरत थी ।
प्रहरी निरीक्षक पाण्डेय के अनुसार बज्रपात के कारण उसी जगह अन्य तीन भी घायल हुये हैं । जिसमें ४० वर्षीय भरत विष्ट, ५० वर्षीय महादेव भट्ट और १५ वर्षीया मीना भाट हैं । और उन्होंने बताया कि घायलों में से भरत की अवस्था गम्भीर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com