Mon. Nov 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबुराम उपेन्द्र यादव की पार्टी का निर्वाचन आयाेग में आज हाेगा पंजीकरण

 

काठमान्डाै १३ जून

वैशाख २३ गते एकता घोषित हुए समाजवादी पार्टी, नेपाल का दर्ता कराने के लिए आज निर्वाचन आयोग जाने की जानकारी पार्टी के उपमहासचिव प्रकाश अधिकारी ने दी है ।

एकीकरण के बाद प्रदेशस्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं की व्यस्तता के  कारण पार्टी दर्ता में देर हाेने की बात नेता अधिकारी ने कही ।

एकीकृत पार्टी का झण्डा पूर्वफोरम नेपाल का ही हाेगा और चुनाव चिन्ह के विषय में बाद में  फैसला किया जाएगा नेता अधिकारी ने यह जानकारी दी। २५ पदाधिकारियाें के साथ ४३०  केन्द्रीय सदस्य की नामावली के साथ पार्टी दर्ता कराया जा रहा है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के २० नेता आज चीन दौरे के लिए करेंगे प्रस्थान

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष में उपेन्द्र यादव और संघीय परिषद् के   अध्यक्ष में डा.बाबुराम भट्टराई हैं ।

वरिष्ठ नेता अशोक राई, सहअध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ, उपाध्यक्ष रकम चोम्जोङ, हेमराज राई, नवराज सुवेदी, पर्शुराम खापुङ, हिसिला यमी, युवराज कार्की, रेणुकुमार यादव, लालबाबु राउत, महासचिव रनध्वज कन्दङ्वा, गंगानारायण श्रेष्ठ, रामसहाय यादव, उपमहासचिव दानबहादुर विश्वकर्मा, डम्बर खतिवडा, प्रकाश अधिकारी, सचिव मे दुर्गा शोव, पर्शुराम बस्नेत, प्रशान्त सिंह, मोहम्मद इस्तियाक राई और कोषाध्यक्ष मे विजयकुमार यादव हैं ।

यह भी पढें   चक्रघट्टा गाँवपालिका में आज शोक अवकाश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com