Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल  

 

2 july

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

परिवार में छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन प्रसन्न होगा। माता का ध्यान रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।

राशि फलादेश


वृष

आज धन आगमन के शुभ संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के सकारात्मक विचारों से मन में आत्मविश्वास उत्पन्न होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ का विवाद उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के योग हैं। छोटे भाइयों से विवाद हो सकता है। स्त्री वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा।

राशि फलादेश


मिथुन

आज का दिन बहुत भाग्यवर्धक है। अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग बनते हैं। जीवनसाथी को प्रसन्न रखें। लक्ष्मीजी की कृपा प्राप्त होगी। परिवार में किसी के इलाज पर धन खर्च होने के योग हैं।

राशि फलादेश

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन आज से शुरु, लामिछाने करेंगे उद्घाटन

कर्क

आज मन अशांत रहेगा। मन में असमंजस एवं विरोधाभास वाले विचार उत्पन्न होंगे, धैर्य धारण करें। ईष्ट देवता की उपासना करें। बाईं आंख का ध्यान रखें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान की सलाह मानें, लाभ मिलेगा।

राशि फलादेश


सिंह

आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा के योग भी बनते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनाए रखें। पिताजी से स्नेह प्राप्त होगा। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्य भी बना लेंगे।

राशि फलादेश


कन्या

व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। नौकरी एवं व्यापार में नए अवसर उत्पन्न होंगे। अतिउत्साह में वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके मजाक से किसी का मन दुखी हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में दूरदर्शिता रखें, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश


तुला

आज का दिन बहुत शुभ है। मन में उत्साह रहेगा। आज किसी नए घरेलू सामान को खरीद सकते हैं। धन के मामले में आप आज भाग्यशाली हैं। ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में बॉस से भी आज अच्छा तालमेल बनेगा। जरूरत से अधिक कार्य करने से थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   अन्र्तराष्ट्रीय टेलिमेडिसिन सेवा में हेल्थ यादआयो की सहकार्य

वृश्चिक

वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वर्तमान समय में पत्नी का झुकाव मायके के प्रति अधिक है, अत: व्यर्थ की निंदा से बचें। मन में निराशावादी विचार उत्पन्न होंगे। ईश्वर में आस्था उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य में शीत का प्रकोप हो सकता है। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ेगी।

राशि फलादेश


धनु

आज का दिन सामान्य है। पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। मन में स्थिरता रहेगी। चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मिक शक्ति सहयोग करेगी। मन में नास्तिकता का भाव उत्पन्न होगा। ईष्ट आराधना से मन मजबूत होगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

राशि फलादेश

यह भी पढें   रुद्र–गौरी श्री–अम्बिका ओली प्रतिष्ठान ने वर्ष २०८२ के लिए सम्मान एवं पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की

मकर

मन में आवेश का प्रादुर्भाव होगा। किसी के कुछ कहने मात्र से आवेश आएगा। वाणी पर नियंत्रण न रहने से नुकसान हो सकता है अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। तनाव के कारण सिरदर्द बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

राशि फलादेश


कुंभ

आज का दिन आपके लिए शुभ है। संतान पक्ष से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा के भी योग बनते हैं। आपकी संतान एवं आपकी पत्नी के मध्य किसी बात से तनाव बन सकता है।

राशि फलादेश


मीन

मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। स्थायी सुख में बढ़ोतरी के संकेत मिलते हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। पेट संबंधी कोई विकार होने की आशंका है।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *