Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा को भारत गौरव सम्मान

 

दिनांक 19 जुलाई 2019 को ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमंस के सभागार में भारत के सुप्रसिद्ध समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा को भारत गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया ।
अमेरिका में बसे भारत के अप्रवासी व्यवसायी एवं देश के जाने-माने समाज सेवी इंद्रजीत शर्मा को भारतीय विशिष्ट अमेरिकी के रूप उत्कृष्ट कार्यों एवं मानव सेवा करने के लिए भारत गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया है । भारत गौरव सम्मान के मुख्य संरक्षक से हुकमचंद गणेशिया एवं संस्कृति संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा की उपस्थिति में आज 19 जुलाई 2019 को ब्रिटेन के पार्लियामेंट वेस्टमिनिस्टर, के हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में इंद्रजीत शर्मा को भारत गौरव सम्मान से ब्रिटेन की मंत्री वेरोनेश वर्मा ब्रिटिश सांसद श्री वीरेंद्र शर्मा श्री हुक्म चंद्र गनेशिया , श्री सुरेश मिश्र सुप्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति प्रकाश पी.हिंदूजा एवं भारत के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं राजनेता नवीन जिंदल, असम के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और उद्योगपति श्री ओम प्रकाश गट्टाणी , तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निदेशक असित कुमार मोदी एवं विश्व के कई अन्य गणमान्य विभूतियों को भी भारत गौरव से अलंकृत किया गया है ।
इंद्रजीत शर्मा विगत 40 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में अत्यंत मत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं । दिल्ली में उनके द्वारा निशुल्क चिकित्सीय परामर्श, चिकित्सीय सुविधा, लाइब्रेरी, गरीब महिलाओं के लिए सिलाई कटाई स्कूल, गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था एवं वर्ष में एक बार गरीब लड़कियों के लिए एक सामूहिक विवाह का आयोजन करते हैं जिसमें लगभग प्रतिवर्ष 100 से अधिक कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है । इसके अलावा श्री शर्मा अमेरिका में भी बसे भारतीयों के लिए अनेक समाज के कार्यों को करते हैं एवं भारतीय संस्कृति और भाषा के संरक्षक के रूप में जाने जाते हैं ।
ज्ञात हो कि भारत गौरव सम्मान विगत 6 वर्षों से ब्रिटिश पार्लियामेंट आयोजित होने वाला एक अत्यंत गौरवशाली सम्मान है जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्ट भारतीयों को दिया जाता है ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में 9 कोरियाई नागरिक समेत कई नेपाली मजदूर लापता,सरकार द्वारा निजी हेलीकॉप्टरों को रेस्क्यू की अनुमति नहीं

रिपोर्ट : आशीष कंधवे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com