Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नया कर नीति के विरोध में वीरगन्ज में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 

२१ जुलाई, वीरगन्ज । सरकार द्वारा  श्रावन १ गते से लाया गया नया कर नीति के विरोध में वीरगन्ज के व्यापारियों ने आज रविवार को विरोध प्रदर्शन किया है ।
वीरगन्ज उद्योग वाणिज्यसंघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने चेतावनी देते हुये कहा कि हमलोग अभी सिर्फ सांकेतिक रुप से आंदोलन किये हैं, मांग सुनवाई नहीं होने पर कडा आंदोलन करेंगे ।
वीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अगुवाई में विर्ता स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के परिसर से निकलकर हाथ में काला पट्टी बांधकर उद्योग व्यावसायी सहभागी जुलुश आदर्शनगर होते हुये घण्टाघर पहुंचकर कोणसभा में परिणत हुआ था ।
विरोध जुलुश में वीरगन्ज ट्रान्सपोर्ट एशोसिएसन और पर्सा सोनाचाँदी व्यवसायी संघ में आवद्ध व्यवसाइयों भी सहभागी थे ।
वाणिज्य संघ का अध्यक्ष गोपाल केडिया कोणसभा को सम्बोधन करते हुये कहा कि अव्यवहारिक कर और ऐनकानुन सुधारने का मांग करते हुये सरकार को बारम्बार ज्ञापनपत्र भेजा पर कौई सुनवाई नहीं हुआ । इसलिये हमलोग बाध्य होकर आंदोलन के लिये सडक में उतडे ।

यह भी पढें   सुकुम्बासी समस्या राष्ट्रीय साझा समस्या है – नेपाली कांग्रेस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *