Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व के हिन्दूवादी नेताओं की जमघट काठमांडू में, देखिये फोटो सहित

 

काठमांडू, २७ जुलाई । सनातन हिन्दू धर्म पक्षधर वैश्विक हिन्दूवादी नेताओं की एक जमघट काठमांडू में सम्पन्न हुई है । ‘जागों और उठो’ नारा के साथ आयोजित कार्यक्रम में भारत, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया,माल्दिभ्स, आदि देशों से हिन्दूवादी नेता एवं आध्यात्मिक चिन्तक सहभागी थे । कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि थे– भारत के हिन्दूवादी नेता तथा विद्वान् श्री सुब्रमन्यम श्वामी तथा प्रमुख वक्ता के रूप में भारत के ही प्रशिद्ध पत्रकार तथा सांसद श्री तरुण विजय । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्वान् श्री सुब्रमन्यम श्वामी नेपाल से अपनी पुरानी सम्बन्ध की चर्चा की | उन्होंने वर्तमान में भारत और नेपाल दोनों देशों में हो रहे धर्म परिवर्तन पर दुःख भी प्रगट किया |

यह भी पढें   बहुमत के मर्म पर राष्ट्रपति की सख्ती—संवैधानिक परिषद अध्यादेश सरकार को लौटाया

देखिये भिडियो

विश्व हिन्दू महासंघ और वैश्विक हिन्दू महासंघ ( world Hindu Federation & Global Hindu Federation ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू धर्म–दर्शन के बारे में श्री तरुण विजय ने अपना मन्तव्य व्यक्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेपाल संवैधानिक रुप में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन व्यवहारतः हिन्दू राष्ट्र ही है । हिन्दूवादियों का कहना था कि यहां के लोग हिन्दू धर्म की मूल मर्म को भूलते जा रहे हैं और पश्चिम संस्कृति को अवलम्बन करते जा रहे हैं, जो दुःखद है । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रमोद च्रारिया ने किया | कार्यक्रम २७,२८ और २९ तक चलेगा | कार्यक्रम में श्री बसन्त चौधरी ने श्री श्वामी , श्रीतरुण विजय के साथ अन्य महानुभाव को प्रेम स्वरूप उपहार प्रदान करके स्वागत किया किया |

यह भी पढें   नक्शा पास करवाकर ही घर बनाया था...कर तथा राजस्व भी चुका रहा था – इन्द्र चाम्लिङ

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *