Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनाथ बच्चों के लिए मण्डन देउपुर में निर्माण हो रहा है अनाथालय

 

काठमाडौं ३ अगस्त। अनाथ बाल–बालिकाओं की शिक्षा–दिक्षा एवं बासस्थान के लिए सेवक नेपाल नामक सामाजिक संस्था की ओर से काभ्रे स्थित मण्डन देउपुर में एक भवन निर्माण होने जा रहा है । संस्था की पांचवें बार्षिक साधारणसभा तथा तीसरी अधिवेशन उद्घाटन करते हुए संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी । कहा गया है कि भवन निर्माण लिए अनुमानित ५ करोड रुपैयाँ आवश्यक है, लेकिन अभी तक सिर्फ २७ लाख ही इकठ्ठा हो पाया है, इसीलिए थप आवश्यक रकम के लिए भी दाताओं से आग्रह की गई है ।
संस्था को आगे बढ़ाने के लिए विशेषतः नेपाल से दक्षिण कोरिया में रोजगारी में रहनेवाले नेपालियों की विशेष सहयोग रहा है । इसीतरह खाडी देशों में रोजगारी के लिए जानेवाले मजदूर से लेकर नेपाल में ही रहकर विभिन्न सामाजिक कार्य में सक्रिय सर्वसाधारण ने भी अभियान में साथ दिया है ।

यह भी पढें   जहां विचारों को मिलती है आजादी, वहीं समाज में जन्म लेती है नई क्रांति : बिमल सर्राफ


समारोह में उपस्थित अतिथि का कहना है कि समाजसेवा के लिए जो भी खर्च की जाती है, वह पारदर्शी होना चाहिए । उन लोगों को यह भी मानना है कि अनाथ बालबालिका को अनाथालय में रखने से पहले उन लोगों की अच्छी व्यवस्थापन के लिए विशेषतः ध्यान देने की जरुरत है । कार्यक्रम के अतिथि एवं समाजसेवी विष्णु प्रसाद गौतम ने कहा कि जो भी खर्च होता है, उसके लिए अपने उत्पादन एवं स्रोत होना जरुरी है । लक्ष्मी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भी रहे गौतम ने आगे कहा– ‘सेवक नेपाल को भी इस बात पर ध्यान देना जरुरी है, ताकि अनाथ बालबच्चों की रेखदेख एवं सुरक्षा के खातिर किसी के सामने भी हाथ फैलाना न पड़े ।’
गौतम ने कहा कि एक दुःखद दुर्घटना में उनका दो बेटे खो जाने के कारण ही वह अपनी सारा व्यक्तिगत सम्पत्ति को समाजसेवा में लगा रहे हैं, ताकि समाज में अनाथ के तरह रहे बच्चों को भी उनके बेटों की तरह ही शिक्षा–दीक्षा मिल सकें । उन्होंने कहा– ‘आज मैं अपनी मृतक सन्तानों की स्मृति में ही अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए क्रियाशील हूँ ।’ इसके साथ–साथ उन्हों ने सेवक नेपाल से आग्रह किया कि यह संस्था भी निःस्वार्थ रुपमा सामाजिक कार्य में लग सके ।
गौतम का मानना है कि सामाजिक कार्य में सक्रिय संस्थाओं के प्रति राजनीतिक पार्टी एवं सरकार उदासिन है । उन्होंने एक दुखद घटना सुनाते हुए आगे कहा– ‘मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी में नहीं हूँ । इसीलिए लक्ष्मी प्रतिष्ठान नवीकरण करते वक्त मैंने ३० हजार रुपैयाँ घूस देना पड़ा ।’

यह भी पढें   कुर्सी से वंचित होने से अपनी पहचान बनाने तक : सुनीता देवी मेस्तर्नी


कार्यक्रम में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के केन्द्रीय सदस्य एवं विदेश मामला के विज्ञ युवराज चौलागाई ने कहा कि नेपाली समाज की पहचान सदियों से दान और सेवा के लिए प्रख्यात है । उनका कहना है कि सेवक नेपाल की ओर से जो भी कार्य हो रहा है, वह राज्य को करना चाहिए था ।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी सेवक नेपाल की ओर से संचालित अभियान को प्रशंसा की । और कई लोगों ने निर्माणाधीन भवन के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता भी व्यक्त किया ।
कहा गया है कि सेवक नेपाल के जारी अधिवेशन से नयाँ नेतृत्व चयन होनेवाला है । अधिवेशन उद्घाटन सत्र का सञ्चालन काशीनाथ रिमाल और अध्यक्षता सेवक नेपाल के अध्यक्ष गंगादेवी पौडेल ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com