Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

370 पर कुमार विश्वास का ट्वीट, भारतमाता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार

 

जम्मू एवं कश्मीर में अनिश्चितताओं और तनाव के बीच सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाने की सिफारिश की। अमित शाह के इस बयान के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा शुरू हो गया। वहीं, जम्‍मू-कश्‍मीर पर मोदी सरकार के बड़े फैसले पर सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे। इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक सदन में पेश किया है। मोदी सरकार के इस फैसले को कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने ऐतिहासिक फैसला बताया है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने काग तिहार पर दी शुभकामनाएँ, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और सहअस्तित्व का दिया संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के प्रस्ताव को पेश करने के बाद कुमार विश्वास ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से वीर रस की एक कविता ट्वीट की है।

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- भारतमाता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार ! हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लम्बित इस शल्यक्रिया के दौरान देश के साथ रहें! ये ऐतिहासिक क्षण हैं
“दर्द कहाँ तक पाला जाए,
युद्ध कहाँ तक टाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज,
फेंक जहाँ तक भाला जाए”
इसके साथ कुमार विश्वास ने इसे गर्व का पल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है।

यह भी पढें   देश भर में धुंध और धुएं का असर: न्यूनतम तापमान 9°C, 4 शहरों में बारिश की संभावना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com