Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर दिल्ली के लोग शिविरों के माध्यम से स्वयं भाजपा से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं – कुलजीत सिंह चहल

 

संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओ की मेहनत व लगन के कारण हम लक्ष्य की ओर बढ़ चले है – सिद्धार्थन

भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर दिल्ली के लोग शिविरों के माध्यम से स्वयं भाजपा से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं – कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रमुख, सह-प्रमुख की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन एवं सदस्यता अभियान प्रमुख व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने संबोधित किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 5 नवंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओ की मेहनत व लगन के कारण हम लक्ष्य की ओर बढ़ चले है। सदस्यता अभियान के समापन की तिथि 11 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। धारा 370 कश्मीर से खत्म करने का निर्णय ऐतिहासिक है जिसके बारे में लोगों को बता कर भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। समापन तिथि के बढ़ने से जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। हमें और अधिक संख्या में लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए काम करना है।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने की गौ पूजा

सदस्यता अभियान प्रमुख व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली का कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर पूरी गंभीरता से क्षेत्र में काम कर रहा है। कार्यकर्ता की मेहनत व लगन का परिणाम सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रही लोगों की सदस्यता है। दिल्ली के लोग शिविरों के माध्यम से स्वयं भाजपा से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी की सरकार से दिल्ली की जनता परेशान है क्योंकि 54 महीने के अपने कार्यकाल में केजरीवाल सरकार ने एक भी चुनावी वायदे को पूरा नहीं किया। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाएं भाजपा से जुड़ी है, यह बेहतर अवसर है हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए कि हम लोगों से बात करें और उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढें   सिरहा में ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com