Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता नवाब अमानुल्लाह ज़ाहरी के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां पाँच की माैत

 

इस्लामाबाद, आइएएनएस।

बलूचिस्तान में शनिवार को हुई फायरिंग में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता नवाब अमानुल्लाह ज़ाहरी के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। रिपोर्टों के अनुसार, काफिले पर हुए हमले में अमानुल्लाह सहित कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता नवाब अमानुल्लाह को निशाना बनाकर फायरिंग की। हमले के समय अमानुल्लाह का काफिला खुजदार के जहरी इलाके से गुजर रहा था। कफिले में अमानुल्लाह के पोते की भी मौत हो गई है. जो काफिले की एक गाड़ी में मौजूद था। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

मस्जिद धमाके में 4 लोगों की मौत

इससे पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान की एक मस्जिद में जोरदार बम धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। धमाका क्वेटा के पास कुचलाक की एक मस्जिद में हुआ था। धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत नीचे आ गई थी।

1948 से बलूचिस्‍तान लड़ रहा लड़ाई

बलूचिस्‍तान दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान, ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत तक फैला हुआ है। इसका अधिकांश इलाका पाकस्तिान के कब्‍जे में है। पाकिस्‍तान का यह इलाका सबसे गरीब और उपेक्षित है। हालांकि, प्राकृतिक संसाधानों के लिहाज यह यह सर्वाधिक उपयोगी क्षेत्र है।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की अनूठी पहल: "चलें गाँव की ओर" के तहत किसानों के साथ खेत में उतरे परिषद के सदस्य

1948 से बलूचिस्‍तान पाकिस्‍तानी कब्‍जे के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। बलूस्तिान का दावा रहा है कि उन्‍हें 11 अगस्‍त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी, लेकिन पाकिस्‍तान इसे अपना हिस्‍सा मानता रहा है। पाकिस्‍तानी सेना ने कई बार बलूच आंदोलन को निर्मम तरीके से खतम किया है।

दैनिक जागरण से साभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *