Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के वीरटेश्वर शिव मंदिर में श्रावण महोत्सव धूम धाम से सम्पन्न

 


माला मिश्रा बिराटनगर। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बिराटनगर के शनिहाट स्थित    विराटेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार को श्रावण महोत्सव समारोहपूर्वक धूम धाम से मनाया गया । पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाए गए उक्त धार्मिक आयोजन  में पूजा अर्चना , आरती , महाप्रसाद बितरण के अलावा  भोले बाबा का अलौकिक शृंगार  किया गया । संध्या के समय स्थानीय चर्चित कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का शुभारंभ हुआ जो देर रात तक चला ।कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया और देर रात तक श्रद्धालु भक्तजन को मंत्रमुग्ध किया ।श्रद्धालु शिव महिमा का बखान विनम्र पूर्वक सुना और भक्ति रश में गोता लागते रहे । मंदिर कमिटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश जाजू ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से हर वर्ष धार्मिक आयोजन होता है जिसमे समाज का हर तबका पहुचते है । इस धार्मिक आयोजन में पूर्व सभासद पवन सारडा , आनन्द जाजू , नंदकिशोर राठी ,निरंजन खेतान ,देवकीनंदन अग्रवाल ,बिनोद राठी ,जितेंद्र अटल ,निरंजन खेतान , कुंज सारडा के अलावा बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु के अलावा अन्य भक्तजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   यह सरकार जनता के जनमत से बनी और बहुमत प्राप्त सरकार है —सन्तोष राजवंशी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com