Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित हुए भारतीय प्रधानमंत्री माेदी

 

अबू धाबी

क्राउन प्रिंस (Crown Prince) शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohamed bin Zayed Al Nahyan) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को यहां यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ (Order of Zayed) से सम्‍मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी अपना दो दिवसीय फ्रांस का दौरा खत्म करने के बाद अबू धाबी पहुंचे हैं।

सम्मानित महसूस कर रहा हूं
यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किए जाने से जुड़े सवाल पर पीएम मोदी ने कहा था कि इसको लेकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्‍मान दोनों देशों के बीच बढ़ती भागीदारी का सबूत है। यह मेरा नहीं भारत की 1.3 अरब लोगों का सम्मान है। यह दोनों देशों के बीच सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती को दिखाता है।

यह भी पढें   डॉ. कृष्णप्रसाद पौडेल बने नेपाल स्वास्थ्य सेवा विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक

अप्रैल में हुई थी सम्‍मान देने की घोषणा
बीते अप्रैल में यूएई ने पीएम मोदी को दिए UAE का सर्वोच्च सम्मान की घोषणा की थी। यह सम्‍मान यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान (Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan) के नाम पर दिया जाता है। यूएई जो खाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है जहां बड़ी संख्‍या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार 60 अरब डॉलर है और यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।

यह भी पढें   राजकीय सम्मान के साथ हुई काठमांडू विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति प्रो. सुरेशराज शर्मा की अंत्येष्टि

इन नेताओं को भी मिल चुका है यह सम्‍मान
दुनिया के कई नेता इस सम्मान से सम्‍मानित किए जा चुके हैं। पीएम मोदी से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एवं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को भी इस सम्‍मान से नवाजा जा चुका है। इस पुरस्कार का नामकरण यूएई के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है। इसका विशेष महत्व है क्योंकि शेख जायेद की जन्म शती वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया गया है।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com