Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आवेश पर नियंत्रण रखें। दूसरों के लाभ के लिए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
राशि फलादेश

वृष

आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
राशि फलादेश

मिथुन

योजना फलीभूत होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन पर व्यय हो सकता है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   देश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना

कर्ककानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

सिंह

 

चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक शांति में कमी रह सकती है।
राशि फलादेश

कन्या

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। जल्दबाजी व प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

तुला

भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
राशि फलादेश

वृश्चिक

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। प्रशंसा मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
राशि फलादेश

धनु

बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी होगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। तनाव रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

मकर

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दौड़धूप होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

कुंभ

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चोट व रोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। चारों तरफ प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशि फलादेश

मीन

रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। जोखिम न उठाएं। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कारोबार में बड़ा लाभ संभव है।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com