Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्याेग बाणिज्य संघ के पुर्व महासचिव सहित सैकडाे नेकपा और काङ्ग्रेसी राजपा में प्रवेश

 

मनोज बनैता, सिरहा, ११ सेप्टेम्बर ।

 

नेकपा और काङ्ग्रेस पार्टी से सैकडो नेता एवं कार्यकर्ता राजपा नेपाल मे प्रवेश किया है । मंगलवार प्रदेश २ के राज्य मन्त्री सुरेश मन्डल के उपस्थिति में पार्टी प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था । सिरहा में राजपा को मजबुती देने के लिए दिनरात एक करने वाले जिला अध्यक्ष राम बहादुर महतो, केन्द्रिय सदस्य राकेश झा और शत्रुधन मन्डल के बदौलत ही राजपा पार्टी अभी अपना वर्चस्व कायम होने का दावा पार्टी कार्यालय कर रही है । पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में लाहान ७ निवासी एवं पुर्व उधोग बाणिज्य संघ के महासचिव बसन्त साह के साथ साथ करीब दो दर्जन लोग पार्टी प्रवेश किया है ।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

इसी तरह लाहान ९ से किशोर चौधरी उर्फ प्रेम ने नेकपा छोड के राजपा प्रवेश किया है । चौधरी के साथ साथ ४१ कार्यकर्ता नेकपा छोड राजपा में आया है । ठीक वैसे ही लाहान १० के आशिष लाल मन्डल और विलेक्षण पासमान के नेतृत्व मे कुल ३१ कार्यकर्ताओ ने नेपाली काङ्ग्रेस छोड के राजपा मे प्रवेश किया है । वैसे ही वार्ड १६ के राधेश्याम साह नेपाली काङ्ग्रेस छोड के राजपा में प्रवेश किया है । नव प्रवेशी नेता एवं कार्यकर्ता के अनुसार राजपा ही अब एक पार्टी रह गया है जो मधेस के मनोबिज्ञान के साथ चल रही है ।

यह भी पढें   मनुष्य के भीतर भी एक सूर्य है, बस उसे पहचानने की जरूरत है : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com