Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में कम्युनिष्ट पार्टी की शासन ही चीन के लिए सहज !

 

काठमांडू, १६ सितम्बर । पड़ोसी देश चीन की चाहत है कि नेपाल में कम्युनिष्ट पार्टी की शासन रहेगी तो उसके लिए सहज रहेगा । हाल ही में सम्पन्न चिनियां विदेश मन्त्री वाङ यी और नेपाल के राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के बीच ९ सितम्बर के बीच काठमांडू में भेटवार्ता हुई थी । उक्त भेटवार्ता संबंधी प्रसंग को उल्लेख करते हुए चिनियां विदेश मन्त्रालय ने अपने वेभसाइट में लिखा है कि नेपाल में कम्युनिष्ट शासन रहेगी तो उसके लिए सहज हो सकता है ।
चिनियां विदेश मन्त्रालय के वेभसाइट मे लिखा है– ‘चीन और नेपाल दोनों देश में कम्युनिष्ट पार्टी से शासित है । दोनों देश आपसी समझदारी सबल बनाने के लिए, आपसी समर्थन के लिए, दो पक्षीय संबंध विकास और व्यवहारिक सहयोग, मानव जाति के साझा भविष्य निर्माण प्रबद्र्धन के लिए ऐसी अवस्था थप अनुकुल है ।’ चिनी विदेश मन्त्री की नेपाल संबंधी ५ प्रेस विज्ञप्ति भी वेभसाइट पर रखा गया है । जहां, नेपाल भ्रमण संबंधी प्रसंग, उसके दौरान हुए विचार–विमर्श और उसमें नेपाल के परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली, प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल आदि नेताओं की विचार भी रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *