Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्विटर पर PM मोदी ने इस महिला को किया फॉलो, हैक हुआ अकाउंट

 

कोलकाता की रहने वाली एक महिला का ट्विटर अकाउंट बुधवार को उस समय हैक कर लिया गया, जब कुछ घंटे पहले ही महिला को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया था।

 

हैकर्स ने महिला का ट्विटर अकाउंट हैक कर उसके दोस्तों को आपत्तिजनक मैसेज भी किए। महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हैकर ने इस अकाउंट से पीएम मोदी को भी सीधे मैसेज भेजे हैं

यह भी पढें   एलपी गैस की कीमत में वृद्धि, पेट्रॉल और डीजल की कीमत में कमी

 

जिस महिला का अकाउंट हैक हुआ है उनका नाम सीमंतिनी बोस (36) बताया जा रहा है। वह डिजिटल मार्केटिंग में काम करती हैं। यह उनके लिए बुरा सपना सच होने जैसा था। उन्होंने कहा कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा साथ ऐसा कुछ हो सकता है। उस रात जो कुछ हुआ उसके बारे में बताते हुए बोस ने कहा कि, मेरे अकाउंट से अजीबो-गरीब ट्वीट और मैसेज भेजे जाने के बाद मेरे दोस्त मुझसे इस बारे में पूछने लगे थे।

यह भी पढें   सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक पदमुक्ति

 

बोस ने बताया कि, मेरा अकाउंट रात दो बजे हैक किया गया। यह पीएम मोदी के पर्सनल अकाउंट द्वारा मेरे अकाउंट के फॉलो करने के कुछ घंटे बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि, मेरे मोबाइल पर अचानक से लॉग-इन के मैसेज आने लगे, फोन पर लॉग इन के लिए वन टाइम पासवर्ड आ रहे थे। जिसके बाद मुझे एहसास हुआ कि, मेरे अकाउंट को किसी ने हैक किया है। उन्होंने बताया कि, यहां तक मैं अपने अकाउंट को लॉग इन तक नहीं कर पा रही थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *