Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिल जनसांस्कृतिक मंच ने किया जितिया के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर सरहोचिया स्थित  एक विद्यालय  प्रांगण मैथिली गीत , संगीत , नृत्य से गुंजयमान रहा । मौका थे मैथिल संस्कृतिक मंच  के द्वारा  जितिया के मौके पर आयोजित  सांस्कृतिक कार्यक्रम का । कार्यक्रम में मिथिला के लोकप्रिय गायक रामा मंडल , भागवत मंडल , बिरेन्द्र झा ने एक से एक प्रस्तुति दिया दे लोगो का भरपूर मनोरंजन किया । चर्चित कलाकार संगीता यादव, रोहित यादव  तथा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । इस मौके वरिष्ठ समाजसेवी देवकिशन मून्दड़ा, पत्रकार शंकर खरेल , आशा झा  सहित समाज के कई महत्वपूर्ण लोगो को सम्मानित भी किया गया ।   कार्यक्रम का अध्यक्षता आयोजक मंच का अध्यक्ष राधा मंडल ने किया  वही संचालन शुभम मिश्र , राधा मंडल संयुक्त रूप से किया ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली ,  विशिष्ट अतिथि देवकिशन मुंदड़ा  प्रदेश सांसद जयराम यादव , अतिथि के रूप में शंकर खरेल, बिजय कामत ,प्रबीन नारायण चौधरी , मोहम्मद नाशरूल , बिभा दास  , सूची चौधरी , संतोष सरकार , सूर्यनाथ सिंह,जश्मिन मंडल , बन्दना चौधरी, आशा झा, नंदलाल यादव व अन्य लोग मौजूद थे । इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटनअतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दिप जलाकर, और भगवती गीत से हुआ ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजू पौद्दार , अरविंद मंडल सहित आयोजक कमिटी के लोग सक्रिय दिखे । इस मौके पर मैथिली सेवा समिति का अध्यक्ष डॉ एस एन झा ,पंकज वर्मा ,जितेंद्र ठाकुर व अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   देश के हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल,कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed