मैथिल जनसांस्कृतिक मंच ने किया जितिया के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर सरहोचिया स्थित एक विद्यालय प्रांगण मैथिली गीत , संगीत , नृत्य से गुंजयमान रहा । मौका थे मैथिल संस्कृतिक मंच के द्वारा जितिया के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का । कार्यक्रम में मिथिला के लोकप्रिय गायक रामा मंडल , भागवत मंडल , बिरेन्द्र झा ने एक से एक प्रस्तुति दिया दे लोगो का भरपूर मनोरंजन किया । चर्चित कलाकार संगीता यादव, रोहित यादव तथा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । इस मौके वरिष्ठ समाजसेवी देवकिशन मून्दड़ा, पत्रकार शंकर खरेल , आशा झा सहित समाज के कई महत्वपूर्ण लोगो को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता आयोजक मंच का अध्यक्ष राधा मंडल ने किया वही संचालन शुभम मिश्र , राधा मंडल संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली , विशिष्ट अतिथि देवकिशन मुंदड़ा प्रदेश सांसद जयराम यादव , अतिथि के रूप में शंकर खरेल, बिजय कामत ,प्रबीन नारायण चौधरी , मोहम्मद नाशरूल , बिभा दास , सूची चौधरी , संतोष सरकार , सूर्यनाथ सिंह,जश्मिन मंडल , बन्दना चौधरी, आशा झा, नंदलाल यादव व अन्य लोग मौजूद थे । इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटनअतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दिप जलाकर, और भगवती गीत से हुआ । कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजू पौद्दार , अरविंद मंडल सहित आयोजक कमिटी के लोग सक्रिय दिखे । इस मौके पर मैथिली सेवा समिति का अध्यक्ष डॉ एस एन झा ,पंकज वर्मा ,जितेंद्र ठाकुर व अन्य लोग मौजूद थे ।




