Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नही रहे  नेपाल के प्रजातंत्रवादी क्रांतिकारी नेता रघुनाथ गुप्ता

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल में प्रजातंत्र स्थापना के लिए दशकों आंदोलनरत क्रांतिकारी कमयूनिष्ट नेता रघुनाथ गुप्ता का निधन हो गया । वह 94 वर्ष के थे और पिछले कुछ माह से बीमार थे ।स्व गुप्ता अपने पीछे पत्नी शांति देवी सहित पुत्र शंकर , राजेश ,कमलेश पुत्री पुष्पा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए । स्व गुप्ता का पुत्र नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता ने बताया कि उनका इलाज बिराटनगर के विराट नरसिंग होम में चल रहा था एक सप्ताह पूर्व उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था इस इलाज के दौरान नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा सहित कई मंत्री व नेता उनसे मिलने पहुचे थे ।  इस दौरान अस्पताल व घर पर उनसे मिलने बालो का तांता लगा रहता था ।शुक्रवार के रात लगभग 10 बजे भारतीय सीमा से सटे बिराटनगर रानी वार्ड नंबर 15 स्थित निवास पर अंतिम सांस लिया ।  बिराटनगर जुट मिल के मजदूर नेता रहे स्व गुप्ता नेपाल के क्रूर राणाशाही शासन के विरुद्ध नेपाल के प्रथम कमनिष्ट प्रधानमंत्री मनमोहन अधिकारी के नेतृत्व में  सहयात्री के रूप में समय समय बिभिन्न आंदोलन में भूमिगत रहकर भी सक्रिय रहे । इधर

यह भी पढें   तीज : आस्था, प्रेम और नारी सम्मान का जीवंत पर्व : बिमल सरार्फ

प्रजातंत्रवादी व्योबृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ गुप्ता के निधन पर  बिराटनगर जोगबनी तथा आसपास से लोग पहुच उनका अंतिम दर्शन किया ।1 नंबर प्रदेश का मुख्यमंत्री शेरधन राई , सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे , पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव कुमार मंडल अररिया का पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान सहित कई राजनीतिक पार्टी के नेता उनके घर पहुच श्रद्धांजलि दिया तथा पत्नी व अन्य परिजन को ढांढस बढ़ाया । इस दौरान मुख्यमंत्री श्री राई स्व श्री गुप्ता को कमनिष्ट पार्टी का झंडा ओढाकर  पुष्प अर्पित किया । इस मौके सत्तारूढ़ एमाले तथा प्रमुख विपक्षी नेपाली कांग्रेश का कई नेता कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे । शनिवार को स्व गुप्ता का दाह संस्कार किया गया बड़ा पुत्र शंकर गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दिया । दाह संस्कार स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुचे थे ।

यह भी पढें   सभापति गगन थापा ने हरितालिका ‘तीज’ की दी शुभकामनाएं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com