Sat. Nov 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख महरा के ऊपर ‘रेप केश’ का आरोप ! इस्तिफा के लिए चौतर्फी दबाव

 

काठमांडू, १ नवम्बर । सभामुख कृष्णबहादुर महरा के ऊपर रेप–केश का आरोप लग गया है । संसद् सचिवाय में कार्यरत महिला कर्मचारी ने उनके ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाई है । पीडित महिला के अनुसार आइतबार रात में सभामुख महरा मदिरा सेवन कर महिला के कमरे में गए थे । जाने से पहले उन्होंने फोन पर सूचना भी दी थी । लेकिन महिला ने कहीं थी कि उनके पति घर में नहीं है, इसीलिए भरसक मत आइएगा । आना ही है तो मदिरा सेवन ना करने के लिए महिला ने सुझाव भी दी थी ।
पीडित महिला आगे बताती है कि सभामुख महरा मदिरा सेवन कर आए और उनके रुप में आकर भी थप मदिरा सेवन किया । उसके बाद उन्होंने बलात्कार का प्रयास किया । महिला ने कहा है कि उनके ऊपर सभामुख महरा ने जो हरकत किया, उसका कुछ भीडियो रेकर्ड भी है ।
लेकिन इधर सभामुख महरा ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि सम्पूर्ण आरोप कपोकल्पित है, भ्रमपूर्ण है, उनकी राजनीतिक उचाई को कमजोर बनाने के लिए की गई शाजीस है । महरा ने यह भी कहा है कि आरोप लगानेवाली महिला उनकी विद्यार्थी भी है और कर्मचारी समायोजन प्रक्रिया के प्रति वह असन्तुष्टि थी ।
सभामुख महरा के ऊपर इसतरह का गम्भीर आरोप लगने के बाद सभामुख पद से इस्तिफा देने के लिए चौतर्फी दबाव बढ़ रहा है । विशेषतः समाजिक सञ्जालों के माध्यम से समाज के लब्धप्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी कहा है कि पद से इस्तिफा देकर छानबिन के लिए सहयोग करना ही महरा का कर्तव्य है । इधर संसद् सचिवायल और पुलिस प्रशासन स्रोतका कहना है कि आरोप के ऊपर छानबिन और विचार–विमर्श हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com