Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि के उपकुलपति में डा भगवान काेईराला की सम्भावना

 

काठमाडौं –

त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) के उपकुलपति में नियुक्ति के लिए  कुलपति एवं प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के समक्ष शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल के संयोजत्व में गठित सिफारिस समिति ने डा. भगवान् कोइराला सहित तीन लाेगाें का नाम सिफारिश किया है ।

त्रिवि के सहकुलपति पोखरेल के संयोजकत्व में गठित समिति ने गुरुवार काे उपकुलपति में नियुक्ति के लिए पहले नम्बर में डा. कोइराला, दूसरे नम्बर में मेडिकल काउन्सिल के निवर्तमान अध्यक्ष डा. धर्मकान्त बाँस्कोटा और तीसरे नम्बर में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष समेत रहे  डा. चन्द्रमणि पौडेल का नाम कुलपति एवं प्रधानमन्त्री ओली समक्ष सिफारिस किया है। समिति के सदस्य डिल्लीराम शर्मा ने त्रिवि का उपकुलपति के लिए तीन व्यक्ति का नाम कुलपति के समक्ष सिफारिस किया है । इनमें से किसी एक का चुनाव कुलपति काे करना है ।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 का आयोजन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *