Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पाकिस्तान यात्रा

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र।

पाकिस्तान की पांच दिनी यात्रा के पहले दिन ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन मंगलवार को यहां एक बालिका स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ छात्राओं से बात भी की। शाही जोड़े ने प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मुलाकात की। यह विलियम और केट की पाकिस्तान की पहली यात्रा है। उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सवाल उठे थे।

विलियम और केट सोमवार रात इस्लामाबाद पहुंचे और नूर खान एयरबेस पर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनकी पत्नी मेहरिने कुरैशी ने उनकी अगवानी की। रायल फेमिली की पांच दिवसीय यात्रा, जो 18 अक्टूबर को समाप्त होगी, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर आयोजित की गई है।

यह भी पढें   पाकिस्तान ने तुर्की, कतर और इंडोनेशिया के साथ मिलकर ‘बद्र समझौता’किया

प्रिंस विलियम और केट मंगलवार सुबह इस्लामाबाद के मॉडल कॉलेज पहुंचे। बालिकाओं के लिए बने इस सरकारी स्कूल में वंचित तबके की चार से लेकर 18 साल तक की लड़कियां पढ़ती हैं। ब्रिटेन की टीच फ‌र्स्ट स्कीम के तहत इस स्कूल को सहायता मिलती है।

केट पाकिस्तानी डिजाइनर माहीन खान द्वारा डिजाइन नीले रंग का सलवार-कुर्ता पहनकर स्कूल पहुंची थीं। उन्होंने दुपट्टा भी ले रखा था। शाही जोड़े ने स्कूल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और गणित की एक क्लास का निरीक्षण भी किया। विलियम और केट अपने इस दौरे पर लाहौर के अलावा खैबर पख्तूनख्वा भी जाएंगे।

यह भी पढें   नेपाल के प्रसिद्ध भगवती मंदिर : संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना : श्वेता दीप्ति

गौरतलब है कि विलियम की दिवंगत मां डायना ने शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के लिए जागरूकता और धन जुटाने में मदद करने के लिए दो बार 1996 और 1997 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

13 साल बाद शाही दौरा

ब्रिटिश शाही परिवार के किसी सदस्य का 13 साल बाद पाकिस्तान का दौरा हो रहा है। 2006 में प्रिंस चा‌र्ल्स और कैमिला ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com