Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का दिन कैसा होगा?

 

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अहोई अष्टमी।

विशेष: अष्टमी तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

यह भी पढें   आज का मौसम

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। गुप्त शत्रु षड्यंंत्र करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक गिरी गिरफ्तार

कन्या: राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। संबंधों में तनाव आ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिलेगा।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

मकर: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *