Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मेरठ साहित्य महाकुंभ में अंचल रचित रे मन …चल सपनों के गांव का विमोचन

 

मेरठ, मेरठ क्रांति धरा में पूर्व वर्षों की भांति मेरठ साहित्य महाकुंभ का दिनांक 18 नवम्बर को आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि परम पूज्य जूना पीठाधीश आचार्य महमंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद तथा परम पूज्य आचार्य डॉ लोकेश मुनि थे ।
कार्यक्रम में ब्रिटेन, जापान, मोरिसास, कनाडा तथा नेपाल से साहित्यकार की उपस्थिति थी ।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुशायरे का आयोजन किया गया । तीसरे सत्र में प्रवासी साहित्य पर चर्चा की गई जिसमें देश विदेश से पधारे साहित्यकारों ने भाग लिया इस सत्र में राजस्थान अलवर से आई हुईं कवयित्री ममता शर्मा अंचल की काव्य संग्रह रे मन चल सपनों के गांव का विमोचन किया गया । इस महत्वपूर्ण समय में जापान, ब्रिटेन, ब्राजील नेपाल, कनाडा तथा मॉरिसास से आए विद्वानों की उपस्थिति थी । कवयित्री अंचल को साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की । वहीं अंचल इस क्षण में अभिभूत थी । सभागार में विद्वतजन की वृहत मात्रा में उपस्थिति थी । येसाहित्य महाकुम्भ का आयोजन तीन दिवस तक चला और कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का भी विमोचन किया गया

यह भी पढें   सशस्त्र प्रहरी के डीआईजी अंजनी कुमार पोखरेल को एआईजी पद पर पदोन्नति की सिफारिश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *