गुटगत पूर्वाग्रह और लेन–देने के आधार में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठनः साह
काठमांडू, २१ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा पूर्व मन्त्री प्रभु शाह का आरोप है कि गुटगत पूर्वाग्रह और लेनदेन की आधार में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की गई है । मन्त्री पद के लिए आकांक्षी भी रहे नेता शाह ने अपने फेशबुक पेज में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन संबंधी प्रसंग में लिखे हैं– ‘कहा गया था कि कार्यसम्पादन की आधार में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की जाएगी, अन्ततः गुटगत पूर्वाग्रह और लेनदेन की आधार में पुनर्गठन की गई । मन्त्रियों को हटाते वक्त हो या नयां नियुक्ति देते वक्त सामान्य कम्युनिष्ट सिद्धान्त मूल्य–मान्यता को भी नहीं दिखी गई ।’
स्मरणीय है, नेकपा प्रदेश नं. २ के लिए शाह अध्यक्ष भी है । मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन संबंधी चर्चा होते ही शाह का नाम भी मन्त्री के रुप में आने लगा था, लेकिन अन्ततः वह मन्त्री नहीं हो पाए । उसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया फेशबुक से सार्वजनिक किया है ।

