Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज भन्सार में सशत्र प्रहरी द्वारा दस लाख का अबैध सामान पकड़ा गया

 

रेयाज आलम, बीरगंज,मांसिर ८गते सोमवार |  बीरगंज भन्सार में सशत्र प्रहरी द्वारा बरामद अबैध सामान जमा किया गया। सशत्र प्रहरी नायब उपरीक्षक अमर बहादुर खत्री ने बताया की मिति २०७६ /०८/०८ गते के दिन श्री सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं.१४ गुल्म हेड कवार्टर (राजश्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा) पर्सा के द्वारा कार्यरत डियुटी टोली ने पर्सा जिल्ला के भंसार नाका से अबैध रुप में भन्सार चोरी करके १०,३८,०५० के अबैध सामान को भन्सार में जमा कराया।

यह भी पढें   अफवाहों के पीछे नहीं लगे – स्वर्णिम वाग्ले

सशत्र प्रहरी नायब उपरीक्षक अमर बहादुर खत्री ने बताया की जिल्ला पर्सा बि.म.न.पा.-१६ भन्सार के मुलगेट ईलाका में गुल्म द्वारा चेक प्वाईन्ट डिउटी टोली ने चेकजाँच के क्रम में नेपाल से  भारत तर्फ जाते हुए BR06BX3327 नम्बर के भारतिय कार को पकड़ा जिसके पास भन्सार का कोई कागज नहीं था, गाड़ी चोरी का होने के आशंका में बरामद करके मुल्य रु.८००००० –( आठ लाख मात्र) कायम करके आवश्यक कार्यवाही प्रकृया के लिए  बीरगंज भन्सार कार्यालय पर्सा में दाखिल किया गया।

यह भी पढें   गायक रामकृष्ण ढ़काल द्वारा प्रहरी में शिकायत दर्ज

इसी तरह भारत रक्सौल से अबैध रुप में भन्सार कराए बगैर नेपाल तर्फ लाए हुए २५१२५  ( पच्चिस हजार एक सय पच्चिस मात्र), बराबर का हार्डवयर का सामान बरामद करके बीरगंज भन्सार कार्यालय पर्सा में दाखिल किया गया ।

BR05W6758 नम्बर के भारतिय मो.सा. में लोड करके ६० लिटर डिजेल चोरी नेपाल से भारत तर्फ ले जाने के क्रम में बरामद किया गया जिसे १५४२०० मूल्य के मो.सा.सहित डिजल बरामद करके बीरगंज भन्सार कार्यालय पर्सा में दाखिला किया गया।  भारत से नेपाल तर्फ आते हुए पैदल यात्री, डियुटी टोली को देखने के बाद अपना झोला छोडकर भागा, जिसमे ५८७२५ रु के बराबर का ७८३ ग्राम चादी का पाउच बरामद करके बीरगंज भन्सार कार्यालय में दाखिला किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed