Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्‍ली को दहलाने की साजिश नाकाम

 

दिल्‍ली को दहलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नाकाम कर दिया है। दिल्‍ली पुलिस ने सोमवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के हिसाब से गिरफ्तार लोग आइएसआइए (Islamic State of Iraq and the Levant) माड्यूल के सदस्‍य हैं, जो दिल्ली, असम सहित कई राज्यों में हमले की तैयारी कर रहे थे।

दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्‍ली दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आइईडी (IED) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आइईडी (IED) मिलने से पुलिस से लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा एजेंसी राजधानी में आइईडी मिलने की सूचना से चौकस हो गई है।

यह भी पढें   एनपीएल – विराटनगर किंग्स ने पोखरा एवेंजर्स को ४ विकेट से हराया, पोखरा प्लेऑफÞ की दौड़ से बाहर

दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को पकड़ कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक तीनों संदिग्ध आईएस से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच में दिल्‍ली पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में आइईडी विस्फोटक भरा सामान बरामद किया है। दिल्‍ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा इनकी गिरफ्तारी गुवाहाटी से की गई है। ये तीनों संदिग्ध बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार लोग दिल्ली, असम सहित कई राज्यों में हमले की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढें   एनपीएल –संदीप लामिछान का हैट्रिक, एक मैच में झटके ६ विकेट

तीनों आइएसआइएस माड्यूल के सदस्‍य बताए जा रहे हैं। ये आतंकी दिल्‍ली को बम धमाकों से दहलाने के पहले असम के दुधनाई मेले में बम लगा कर रिहर्सल करने की तैयारी में थे। डीसीपी कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह कोई कट्टरपंथी समूह लग रहा है।

हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि असम में ब्‍लास्‍ट करके वैसी ही तैयारी के साथ दिल्‍ली में धमाके की इनकी साजिश थी। गिरफ्तार लोगों का नाम इस्‍लाम, रणजीत अली और जमाल है। बता दें कि आइइडी का इस्‍तेमाल आतंकी हमले में किया जाता है। इस लिए कहा जा रहा है कि दिल्‍ली के ऊपर बड़ा खतरा था जो पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

यह भी पढें   संदीप की घातक गेंदबाजी, पोखरा १३२ रन पर ऑलआउट

हालांकि पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। कही किसी आतंकी संगठन का तो इसके पीछे हाथ नहीं है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। देश की राजधानी होने के नाते दिल्‍ली अक्‍सर आतंकियों के निशाने पर रहा है।

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com