Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली–चितवन चलने वाली बस में करोडो का तस्करी सामान बरामद

 


हिमालिनी संवादाता रूपन्देही
नवलपरासी जिला सुनवल नगरपालिका वड़ा नंबर 12 भुमहि स्थित में बेलहिया सिमा से दिल्ली–चितवन चलने वाली यात्री बाहन बस (ना ८ ख १२०३ )से तस्करी का माल बरामद किया गया ,उस  बस मे ११ यात्रु भी थे|

 

जिल्ला प्रहरी कार्यालय पश्चिम नवलपरासी के डी एस पि बिरेन्द्र थापा ने बताया है की सुचना के आधार पर बेलहिया सिमा से जा रही मैत्री बस अवैध सामान जा रहा है, उसी के आधार पर रोक कर जाँच करने के क्रम में बिभिन्न प्रकार का अवैध सामान बरामद हुवा है  ।

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

 

नवलपरासी में प्रहरी टीम ने करीब एक करोड़ बराबर की तस्करी का महंगा आयुर्वेदिक दवा 8 कार्टून , ट्रायकसुत कपडा 18 बोरा और मोबाइल 50 पीस बरामद कर चालक और बस को हिरासत में लिया और  भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया को अग्रिम कारवाही के लिए सौप दिया गया |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com