Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने कश्मीर के मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बहस कराने का प्रस्ताव वापस लिया

 

चीन ने कश्मीर के मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बहस कराने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। चीन ने यह फैसला सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों के विरोध के बाद लिया।
अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन ने भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि यह द्विपक्षीय मामला है। 15 सदस्यों वाली यूएनएससी में शामिल इंडोनेशिया ने इस बात पर ऐतराज जताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल के भारतीय क्षेत्र की ओर सुरक्षाबलों के जमावड़े को चर्चा का आधार क्यों बनाया जा रहा है। इंडोनेशिया ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी दबावमूलक जनअभियान चलाएगी।

भारत ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी। क्योंकि, भारत वर्तमान समय में सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं है। लेकिन, ब्रिटेन ने इस मामले में पहली बार भारत का खुले तौर पर साथ दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य स्थायी सदस्य रूस ने भी कहा है कि फोरम में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। कश्मीर की स्थिति पर चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बंद कमरे में चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा था।

यह भी पढें   जीवन का हर क्षण अनमोल है, इसे व्यर्थ न गंवाएँ : बिमल सरार्फ

एक रिपोर्ट के अनुसार चीन को यूएनएससी में कश्मीर मुद्दा उठाने का अनुरोध पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने किया था। कुरैशी ने पत्र में आरोप लगाया था कि भारत पाकिस्तान को विभाजित करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी लिखा था कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पांच सेक्टरों से आंशिक तौर पर तारबंदी को हटा दिया है। कुरैशी का कहना था कि भारत एक झूठा ऑपरेशन चला सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com