Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री राम सेना ने मनाया  मिथिला पुत्र पूर्व रेल मंत्री का बलिदान दिवस 

 


माला मिश्रा जोगबनी । श्री राम सेना  फारबिसगंज ने पूर्व रेलमंत्री मिथिला पुत्र स्व० ललित नारायण मिश्र का बलिदान दिवस मनाया। स्टेशन पर स्व० मिश्र की प्रतिमा स्थल पर सेना के सदस्यों ने दिया जलाया तथा फूलों से सजाकर ललित बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित किया। बताया जाता है कि स्व० ललित बाबू के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार ले जाने के क्रम में यहाँ रखा गया था। मौके पर उपस्थित श्री राम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप ने कहा कि ललित बाबू की रिक्तता भरना नामुमकिन है, भवेश ने कहा कि स्व० ललित बाबू के बाद कोई नेता मिथिलांचक के विकास के लिए नहीं लड़ा, आज अगर ललित बाबू होते तो फारबिसगंज से सहरसा कब की बड़ी लाइन बन गई होती। श्री राम सेना के सचिव सोनू भगत ने कहा कि ललित बाबू के होते किसी की मजाल नहीं थी कि इस क्षेत्र को सीमांचल कहते। वहीं सेना के कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर ने कहा कि ललित बाबू के हत्या पर से रहस्य उठना चाहिए, किशु ने कहा कि इस हत्या में कई बड़े नाम शामिल थे, जिन्हें ललित बाबू की लोकप्रियता से जलन थी। श्रद्धांजलि सभा में श्री राम सेना के चंचल सिन्हा,रंजन सरदार, राजा दास,आशुतोष परासर, गौरव राठौड़,आनंद गुपता,विनय ओझा,अभिषेक यादव,टिंकू वर्मा,मिट्ठू झा,अंकित,छोटु झा,राहुल राज,संजय विस्वाश,मंजीत झा,दीप कुमार, धर्मजीत झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 23 जुन 2026 मंगलवा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *