Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने अन्तिम वार कहकर ५ दिन का समयसीमा बढाया ।

 

२८ मंसिर, काठमाडू । पूष ८ गते राष्ट्रपति रामवरण यादव बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के निमण्त्रण पर भारत जा रहे हैं । पछले सप्ताह नेपाल आए डा करण सिंह के निमण्त्रण पर राष्ट्रपति भारत जा रहें हैं । सरकार गठन के लिये राष्ट्रपति व्दारा विहीबार को दलों को दिये गये चौथा समयसीमा पूष २ गते समाप्त हो रहा है । राष्ट्रपति ने अन्तिम बार कहकर बिहीबार को ५ दिन के लिये सरकार गठन करने का म्याद दलों को दिया है । लेकिन,नयाँ सरकार गठन करने के बाद ही भारत जाने की उनकी इच्छा है ऐसा यहाँ समझा जा रहा है ।

यह भी पढें   मनाङ में अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

इसबार दिये गये समयसीमा के तहत अगर दलों की सहमति हुइ तो को राष्ट्रपति भारत जाने से पहले ही आसानी से सरकार का गठन होजायेगा । लेकिन, अगर पूष २ तक भी प्रधानमन्त्री के चयन मे दलों के बीच सहमति नही हुइ तो राष्ट्रपति को भारत जाने से पहले केवल ५ दिन का समय रहेगा । कांग्रेसनिकट स्रोत का दाबा है कि अगर पाँच दिन के भितर संविधान के धारा ३८ (१) अनुसार सरकार का गठन नही हो सका तो राष्ट्रपति उसके बाद धारा ३८ (२) के अनुसार दलीय बहुमत के आधार पर सुशील कोइराला को ही प्रधानमन्त्री पर चयन करंगे । वैसे तो राष्ट्रपति डा. यादव ने मंगलबार को नेकपा माओवादी, माले, नेमकिपा, नेकपा संयुक्त और बुधबार को संयुक्त मधेसी मोर्चा के नेता से भेट मे कह चुके हैं कि अगर दलों व्दारा कोइ सहमति नही हुइ तो वे सर्वदलीय बैठक वोला सकते हैं ।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल को दिए 10 कैदी वाहक ट्रक, बीरगंज में हुआ हस्तांतरण

लेकिन, उस सर्वदलीय बैठक मे क्या किया जायेगा वह राष्ट्रपति की पूर्णयोजना बाहर नही आया है ।कांग्रेसी नेताओं ने आशा व्यक्त किया है कि राष्ट्रपति बहुमतीय सरकार के गठन के लिये आगे बढेंगे । हलाकि राष्ट्रपति के प्रेस सल्लाहकार राजेन्द्र दहाल ने राष्ट्रपति ३८(१) से आगे नही बढ्ने की सार्वजनिक अभिव्यक्ति दे चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed