Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोबारा कहता हूँ, हर त्याग के लिए तैयार हूँ : प्रधानमन्त्री

hindi magazine
 

hindi magazineकाठमांडू, १४ दिसम्बर । राजनीतिक दलों के बिच सहमति होने के बाद मिनट भर भी पद पर न रहने की बात प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने दोहराया है । १८वीं महानगरपालिका दिवस को आज सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिन या कुछ हफ्ता के भीतर दलों के बीच प्याकेज में ही सहमति बनाकर राजनीतिक गतिरोध अन्त्य करना चाहिए । प्रधानमन्त्री के हैसियत से मैं उसके लिए हर तहर की त्याग करने के लिए तैयार हूँ ।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई ने कहा कि नयाँ निर्वाचन के लिए सहमति करना ही सब से उत्तम विकल्प है । ‘इसीलिए सरकार आगामी वैशाख के भितर नये संविधान सभा की निर्वाचन कराने के लिए तैयार है । सभी दलों को इसमें एकमत होना आज की आवश्यकता है । निर्वाचन के माध्यम से ही देश नयाँ गति प्राप्त करने दावा प्रधानमन्त्री भट्टराई का था । उन्होंने कहा– नये निर्वाचन के माध्यम से ही हम लोग देश को आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के मार्ग में ले जा सकते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *