Fri. Nov 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुसहर समुदाय का भुइयां पूजा प्रारम्भ

 

१६ जनवरी, जनकपुरधाम । सर्लाही में अन्तराष्ट्रीय भुइयाँ दिवस बुधवार से प्रारम्भ हो गया है । मुसहर समुदाय के कुल देवता दिनाभद्री को याद कर यह भुइयां दिवस मनाया जाता है ।
मोरङग से लेकर पर्सा तक का मुसहर समुदाय और छिमेकी राष्ट्र भारत के विभिन्न स्थानों के मुसहर समुदाय इस कार्यक्रम में सहभागी होते हैं । यह कार्यक्रम सर्लाही के ईश्वरपुर नगरपालिका में शुरु हुआ है ।
भुइँया महाराज को गरम दूध नहलाकर पूजा के साथ–साथ ‘अप्पन संस्कृति अप्पन स्वाभिमान, तोडु विभेदके जंजिर, देखु वीर पूर्खाके नजिर’ मूल नारा के साथ यह दिवस मनाने की शुरुआत किया गया है । इसमें तीन दिनों तक विधिवत पूजापाठ कर विविध गतिविधि कर यह दिवस मनाया जा रहा है ।
मुसहर बस्ती के प्रत्येक घर से चाबल संकलन कर खिर, खिचडी और पैसा से दूध, मिठाई, अगरबती, पान, सुपाडी, ल्वाङ्गल के साथ–साथ अन्य सामग्री खरिदकर भूमि पूजन किया जाता है । पूर्वजों द्वारा किया गया इस पर्व को परम्परागत रुप में मुसहर समुदाय अभी भी कर रहे हैं ।
भुइयां अर्थात भूमि, अपने को भूमिपुत्र कहने वाला मुसहर समुदाय इस पूजा को बडे ही श्रद्धापूर्वक मनाते हैं । मुसहर समुदाय भूमि से अपनत्व बनाकर रखा है । उनलोगों का परम्परागत पेशा किट्टी खोदना ही था । उसी से मुसहर समुदाय अपना जीवनयापन चलाते थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com