Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर सोमवार को आंधी तूफान और ओलावृष्टि का कहर बरपा।

 

ऑस्ट्रेलिया जंगलों में लगी आग से अभी निपटा नहीं था कि देश पर एक और आफत आ गई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर सोमवार को आंधी तूफान और ओलावृष्टि का कहर बरपा। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के जंगलों लगी आग से तबाह हुए जंगल को वापस उसी रूप में आने में लगभग 100 साल का समय लग जाएगा। वहीं, अब आंधी तूफान और ओलावृष्टि से देश में और ज्यादा मुसीबत का माहौल बन गया है।

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

देश की राजधानी में आए इस तूफान से ऑस्ट्रेलिया की शिखर विज्ञान एजेंसी को भारी नुकसान हुआ। राष्ट्रमंडल वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संगठन (CSIRO) ने मंगलवार को पुष्टि की कि कैनबरा में उसके 65 ग्लासहाउस, जो सब कृषि अनुसंधान में काम आते थे वे सब तूफान से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि दुर्भाग्य से, इस तूफान में परियोजनाओं में से अधिकांश सभी परियोजनाएं पूरी तरह से खत्म हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *