Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

इस खार-मिजाजी में फूलों की तरह खिलना, सौ बार गिले करना इक बार गले मिलना (रउफ खलिश)

 

माना जाता है कि गले लगाकर दिल की बात कहने पर लव पार्टनर पर गहरा असर होता है। गले मिलने पर शायरों ने भी काफी शायरी की है। इस अहम मौके पर ये चुनिंदा शायरी आप के लिए

 

इस खार-मिजाजी में फूलों की तरह खिलना
सौ बार गिले करना इक बार गले मिलना
(रउफ खलिश)

मैं लड़खड़ाया तो मुझ को गले लगाने लगे
गुनाहगार भी मेरी हंसी उड़ाने लगे
जिन्हों ने कांटों पे चलना हमें सिखाया था
हमारी राह में वो फूल अब बिछाने लगे
(सुल्तान अख्तर)

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

देखता मैं उसे क्यूंकर कि नकाब उठते ही
बन के दीवार खड़ी हो गई हैरत मेरी
रोज वो ख्वाब में आते हैं गले मिलने को
मैं जो सोता हूं तो जाग उठती है किस्मत मेरी
(जलील मानिकपूरी)

सूरत तो दिखाते हैं गले से नहीं मिलते
आंखों की तो सुन लेते हैं दिल की नहीं सुनते
(लाला माधव राम जौहर)

कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से
ये नए मिजाज का शहर है जरा फासले से मिला करो
(बशीर बद्र)

यह भी पढें   पिपरौन से जटही तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मधुबनी के डी.एम.ने पहल की

रोज़ वो ख़्वाब में आते हैं गले मिलने को

मैं जो सोता हूँ तो जाग उठती है क़िस्मत मेरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *