Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा मे एसपी सहित चार जवान की मृत्यु, गृहमन्त्री व्दारा श्रद्धाञ्जलि

 

जनकपुर ।कैलास दास । धनुषा जिल्ला के ढल्केवर सडक खण्ड के नक्टाझिल मे विपरित दिसा से आ रही दो गाडी आपस मे ठक्कर देने से छिन्नमस्तागण बर्दिवास के प्रहरी उपरीक्षक विष्णुकान्त पाठक सहित पाँच जवान की मृत्यु हो गई ।

उपरीक्षक महोत्तरी जिल्ला के जलेश्वर मे एक कार्यक्रम मे सहभागी होकर जनकपुर आये थे । जनकपुर मे अपने परिवार से मिलकर साम ९ बजे अपनी टोली के साथ बा.१ झ ५९८७ नम्वर के मानसा जीप से गण की तर्फ जाते वक्त नक्टाझिल नजदिक मोड पर शैक्षिक भ्रमण से आ रहा श्री राम उच्च माध्यमिक विद्यालयके ना. २ ख ५९४० नम्वरको बस मे ठोकर लगने से उपरीक्षक पाठक तथा सह इन्स्पेक्टर कुमार दाहाल का घटना स्थल मे ही मृत्यु हो गया ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

प्रहरी के जीप मे सवार ९ जवान से दो का घटना स्थल पर ही मृत्यु हुइ  तथा तीन जवानोको उपचार के क्रममे शनिवार को मृत्यु हो गई ।

बस मे सवार सख्त विद्यार्थी को राम जानकी मेडिकल कलेज रमदैया मे उपचार हो रहा है । सख्त घाइते प्रहरी जवान को धरान तथा विराट नगर भेजा गया है ।

सशस्त्रक प्रहरी उपरीक्षक बिष्णुकान्त पाठक सहित ४ जवानो को गृहमन्त्री विजय कुमार गच्छेदार ने शनिवार जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे पहुँच कर श्रद्धाञ्जली दी है । उन्होने मृतक परिवार को राहत के लिए काठमाडू पहुँच कर पहल करेगें बताया है ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

प्रहरी उपरीक्षक पाठक को धार्मिक परम्परा अनुसार शनिवार जनकपुर के स्वर्गद्वार (स्मशान घाट) मे दाह संस्कार कीया गया है ।

४७ वर्षिय प्रहरी उपरीक्षक पाठक को धनुषा बलहा गोठ घर  है । वैसे वे अभी जनकपुर ४ मे सम्पूर्ण परिवार के साथ रह रहे था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com