Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लंदन फैशन वीक में दिखा साड़ियों का जलवा

 

लंदन फैशन वीक में पहली बार मनाए गए ‘इंडिया डे में भारत के विभिन्न हिस्सों में पहने जाने वाली साड़ियों का जलवा दिखा। लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कैटवॉक के लिए चुनी गई 17 विभिन्न तरह की साड़ियों ने लोगों को आकर्षित किया। इनमें उत्तर भारत से कश्मीरी और फुलकारी, पश्चिम बंगाल से कांथा और बालूचरी, गुजरात से घरचोला, महाराष्ट्र से पैठणी, तमिलनाडु से कांजीवरम और केरल से कसावु साड़ियां आदि शामिल थीं।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

 

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने कहा, “ सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए तमाम लोगों से साड़ियां उधार ली गईं थी। इसमें एक साड़ी मेरी भी थी।”

 

रुचि को साड़ियों में बेहद दिलचस्पी है और वह सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में साड़ियों में ही नजर आती हैं।
उन्होंने कहा कि यह समारोह उन अद्भुत कारीगरों और बुनकरों के नाम था जो इनका निर्माण करते हैं। प्रत्येक राज्य की एक अलग बुनाई होती है और एक साड़ी को बनाने में विज्ञान, कला तथा रचनात्मकता का योगदान होता है।

यह भी पढें   दशहरा: भारत में उपवास, नेपाल में उत्सव और दावत : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

भारत की केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ये हजारों बुनावट आपके लिए भारतीय वस्त्रों की समृद्ध विविधता लेकर आई है। साड़ी एक कपड़ा मात्र नहीं बल्कि वस्त्रों की हमारी विरासत के महत्त्वपूर्ण प्रतिबिंब के साथ ही यह भारतीय गौरव का विषय है।”

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com