Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट एक्सपो मेला में  नित्य सांस्कृतिक साझ

 


माला मिश्रा, बिराटनगर । इन दिनों बिराटनगर के एक्सपो मेला मैदान संध्या के बात रात तक संगीतमय रहता है ।  गायिका  मेलिना राई, सुगम पोखरेल जैसे  चर्चित लोकप्रिय कलाकार मेला में आ प्रस्तुति दे रहे है ।उद्योग संगठन मोरंग द्वारा आयोजित 9 दिवसीय उक्त विराट एक्सपो  मेला में नित्य संध्या के समय राष्ट्रीय व स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है जिसमे स्थानीय के अलावा दूर दराज इलाके के लोग भी पहुच रहे है । मेला कमिटी के बिपिन काबरा , पारस लुनिया , पवन सुराना ने बताया सांस्कृतिक सांध्य में युवा समूह का अलग अलग जत्था पहुचते है जो गीत , नृत्य का लुफ्त उठा रहे है । मेला में हर तरह का सामान उपलब्ध रहने से लोग मेला के ओर आकर्षित हो रहे है । सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के लोगो का भी मेला में पहुचना जारी है । आयोजक उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष भीम घिमिरे , महोत्सव का संयोजक भोलेश्वर दुलाल ने बताया मेला में अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय उत्पादन सामग्री  स्टाल लगाकर प्रदर्शनी में 30 प्रतिशत छूट के साथ रखा गया है , जिससे लोग आकर्षित हो रहे है । 9 दिवसीय उक्त मेला में 1 अरब रुपये कारोबार होने का दावा आयोजक का है ।

यह भी पढें   विराटनगर के एवरेस्ट स्कूल के छात्र स्पेन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, ईएमयूएन में भागीदारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *