पश्चिमी वायु का प्रभावः सामान्य बारिश की सम्भावना
१९ फरवरी, काठमांडू । मौसम पूर्वानुमान विभाग ने जानकारी दिया कि पश्चिमी न्यून चापीय वायु के प्रभाव के कारण देश के अधिकांश भागों में सामान्य परिवर्तन तथा कुछ स्थानों में हल्का बारिश की सम्भावना है ।
मौसमविद् गंगा नगरकोटी ने जानकारी दी कि मंगलवार पश्चिमी क्षेत्र से पश्चिमी वायु का प्रवेश हुआ है जिसके प्रभाव के कारण पहाडी क्षेत्रों में सामान्य बर्षा की सम्भावना है ।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से पश्चिमी वायु सक्रीय होने के कारण देश में आंशिक बदली का लक्षण दिखाई दे रहा है अब आहिस्ते पश्चिमी वायु हट जायेगा । मौसमविद् नगरकोटी ने कहा कि शनिवार से उक्त मौसम में सुधार आ जायेगा ।

