प्रजातन्त्र को जीवन पद्धति बनाकर आगे बढें : राष्ट्रपति भण्डारी
१९ फरवरी, काठमांडू । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’की राष्ट्रिय आकांक्षा हासिल करने के लिये प्रजातन्त्र दिवस से अत्यधिक ऊर्जा प्राप्त होती है ।
राष्ट्रिय प्रजातन्त्र दिवसका अवसर पर शुभकामना सन्देश देते हुये उन्होंने बताया कि देश को आर्थिक, सामाजिक रुपान्तरण नेपाली जनता की इच्छा है उसी इच्छा को सम्बोधन करने के लिये आज का दिन प्रेरित करता है ।
उन्होंने बताया कि आज के दिन से अखण्ड शान्ति, सुशासन, विकास और समृद्धि का राष्ट्रिय लक्ष्य हासिल करने के लिये प्रजातन्त्र को जीवन पद्धति बनाकर आगे बढने के लिये प्रेरणा मिलती है ।
उन्होंने प्रजातन्त्र दिवस के अवसर पर कामना करते हुये कहा कि प्रजातन्त्र दिवस सम्म्पूर्ण नेपाली को आधारभूत मूल्य और मान्यता आत्मसात करते हुये आगे बढने के लिये उत्प्रेरणा प्रदान करें ।

