Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिमी वायु के प्रभाव से पूरे देश मे‌ं बदली और बारिश

 

देश में पूर्वी तथा मध्य भू–भाग नजदीक बने न्युन चापीय प्रणाली तथा पश्चिमी वायु के प्रभाव रहने की जानकारी जल तथा मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है। जिसके कारण  देश के अधिकांश भू–भाग में सामान्य से पूर्ण बदली की अवस्था रहेगी । देश के मध्य और पूर्व कुछ एक स्थान में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हाे रही है ।

महाशाखा के अनुसार बुधबार दिन में देश के पूर्वी भू–भाग में सामान्य से पूर्ण बदली के साथ मध्य और पश्चिमी भू–भाग में आंशिक से सामान्य बदली रहेगी । देश के पूर्वी भू–भाग के कुछ स्थानाें में  मध्य और पश्चिमी भू–भाग के पहाडी भेग के कुछ स्थानाें में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ वर्षा की सम्भावना है ।

यह भी पढें   काठमांडू महानगरपालिका द्वारा गणेश नेपाली की पत्नी को रोजगार देने की व्यवस्था

रात में भी देश के मध्य भू–भाग में सामान्य बदली और बाकी भू–भाग में आंशिक बदली रहेगी । मध्य और पश्चिमी तराई के एक–दाे स्थानाें में मेघ गर्जन और वर्षा की सम्भावना है ।

गुरुवार देश के पश्चिमी भू–भाग में सामान्य बदली और बाकी  भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ रहेगा ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *