Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माेडल खुशबु काे अदालत ने दाे वर्ष की सजा सुनाई

 

काठमाडौँ ।

काठमाडौँ जिला अदालत ने मोडल खुशबु ओली काे दाे वर्ष कैद की सजा सुनाई है । लेनदेन सम्बन्धी विवाद में दायर मुद्दा के सुनवाई के बाद न्यायाधीश श्रीकृष्ण भट्टराई के इजलास ने उन्हे दोषी मानते हुए दाे साल की सजा सुनाई है ।

दाे वर्ष पहले सप्तरी के राजविराज–८ के गोपाल कटुवाल के साथ खुश्बु ने घरजमीन खरीद के नाम पर ३६ लाख उधार रुपया लिया था । उधार लिए हुए रकम की वापसी के क्रम में खुश्बू ने ३६ लाख रुपया का चेक दिया जाे चेक कुमारी बैङ्क न्यूरोड शाखा में  ‘बाउन्स’ हाे गया था ।

यह भी पढें   सत्ता और पार्टी के बीच बढ़ती खाई पर बाबूराम भट्टराई की चिंता, इतिहास से सबक लेने की दी सलाह

खाता में रकम नहीं हाेने की जानकारी कटुवाल ने खुश्बु काे दी जिस पर खुश्बु ने कुछ दिन के बाद रकम जमा करने की बात कही पर बाद में भी बैंक में रकम जमा नही किया गया । तीन बार ऐसा हाेने पर कटुवाल ने कानून का सहारा लिया ।

गत वर्ष  काठमाडौँ जिला अदालत में खुशुबु के विरुद्ध चेक अनादर का मुद्दा दायर किया गया था। गत जेठ में अदालत ने खुशबु काे ३ महीना कैद और ३ हजार रुपया जुरमाने के  अतिरिक्त चेक काटने की तिथि से साँवा, ब्याजसमेत देने का फैसला किया था।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

अदालत का फैसला कार्यान्वयन नही हाेने के बाद कटुवाल फिर न्याय के लिए अदालत पहुँचे । जहाँ अदालत ने खुशबु काे दाे साल की सजा सुनाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com