Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्कान खातुन के दर्द को सुनकर सभी रो पड़े, कुमुदिनी एकेडमी का वार्षिक उत्सव

 

वीरगन्ज १७ फागुन । कुमुदिनी एकेडेमी के ९वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर परम्परा पार्टी प्यालेस के सभाहल में वार्षिक उत्सव धुमधाम के साथ मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव में पर्सा की एसिड अटैक पिडित छात्रा मुस्कान खातुन के दर्द के शब्द सुनकर अतिथी, प्रमुख अतिथी और अभिभावक अपने आँख से आँसु नही रोक सके।

कुमुदिनि एकेडेमी के विद्यार्थी द्वारा मुस्कान पर एसिड प्रहार पर आधारित नाटक प्रस्तुत करने पर मुस्कान समेत पूरा सभाहल रोने लगा। मुस्कान ने कहा की भले ही उसका चेहरा बिगाड़ दिया लेकिन उसके इरादे नही बदले है, वो संघर्ष करके अपना मुकाम हासिल करेगी, साथ ही उसने दोषी को सज़ा दिलाने में जनसमर्थन और सहयोग मांगा।

यह भी पढें   पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को पुलिस साइबर ब्यूरो ले गई, रास्वपा नेता हिमेश पन्त को भी बुलाया गया

प्रहरी उपरिक्षक गंगा पन्त ने कहा कि आज के आधुनिक समय मे एसिड अटैक जैसी घटना गलत सोच और सामाजिक विकृति का नतीजा है, जिसे पुलिस और पब्लिक के सहयोग से ठीक करना होगा। वरिष्ठ उद्योगपति अशोक वैद्य ने कहा कि ऐसी घटनाएं परवरिश और संस्कार की कमी के कारण होते है, बच्चों में शुरू से ही ध्यान देने की जरूरत होती है । उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीरगंज में स्थिति पशुपति विद्यालय में बच्चों को सुबह से रात तक के सारे कार्य वेद-परम्परा अनुसार सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुस्कान को पढ़ने में जो भी सहयोग करने पड़ेगा वे करेंगे।

यह भी पढें   पाकिस्तान ने तुर्की, कतर और इंडोनेशिया के साथ मिलकर ‘बद्र समझौता’किया

कुमुदिनि एकेडेमी के निर्देशीका चान्दनी भट्टराई के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी पर्सा के प्रहरी उपरिक्षक गंगा पन्त, विशिष्ठ अतिथी मुस्कान खातुन, विशिष्ठ अतिथी उद्योगपति अशोक वैद्य समेत गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com