Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

डाली से रूठ कर के जिस दिन कली गयी थी, बस उस ही दिन से अपनी क़िस्मत छली गयी थी

 

विष्णु सक्सेना के गीत

हमें कुछ पता नहीं है हम क्यूं बहक रहे हैंImage result for image of tree with flower

हमें कुछ पता नहीं है हम क्यूं बहक रहे हैं

रातें सुलग रही हैं दिन भी दहक रहे हैं

जब से है तुमको देखा हम इतना जानते हैं
तुम भी महक रहे हो हम भी महक रहे हैं

बरसात भी नहीं पर बादल गरज रहे हैं
सुलझी हुई हैं ज़ुल्फ़ें और हम उलझ रहे हैं

मदमस्त एक भंवरा क्या चाहता कली से
तुम भी समझ रहे हो हम भी समझ रहे हैं

यह भी पढें   त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग से एक व्यक्ति का शव बरामद, दो जीवित व्यक्तियों का उद्धार

अब भी हसीन सपने आंखों में पल रहे हैं
पलकें हैं बंद फिर भी आंसू निकल रहे हैं

नींदें कहां से आएं इस दर पे करवटें हैं
वहां तुम बदल रहे हो यहां हम बदल रहे हैं

डाली से रूठ कर के जिस दिन कली गयी थी
बस उस ही दिन से अपनी क़िस्मत छली गयी थी

अंतिम मिलन समझ कर उसे देखने गया तो
था प्लेटफ़ॉर्म खाली गाड़ी चली गयी थी

चांदनी रात में रंग ले हाथ में ज़िंदगी को नया मोड़ दें

चांदनी रात में रंग ले हाथ में ज़िंदगी को नया मोड़ दें
तुम हमारी कसम तोड़ दो हम तुम्हारी कसम तोड़ दें

यह भी पढें   भारत-नेपाल का संयुक्त रेस्क्यू अभियान: चिलिमे सुरंग में मलबा हटाने का काम तेज

प्यार की होड़ में दौड़कर देखिए
झूटे बंधन सभी तोड़कर देखिए
श्याम रंग में जो मीरा ने चूनर रंगी
वो ही चूनर ज़रा ओढ़कर देखिए
तुम अगर साथ दो हाथ में हाथ में हाथ दो
सारी दुनिया को हम छोड़ दें
तुम हमारी कसम तोड़ दो
हम तुम्हारी कसम तोड़ दें

देखिए मस्त कितनी बसंती छटा
रंग से रंग मिलकर के बनती हवा
सिर्फ़ दो अंक का प्रश्न हल को मिला
जोड़कर नाता तुमने दिया है घटा

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन संकट: बाढ़, अफवाहें और डगमगाती अर्थव्यवस्था

एक हैं अंक हम एक हो अंक तुम
आओ दोनों को यूं जोड़ दें
तुम हमारी कसम तोड़ दो
हम तुम्हारी कसम तोड़ दें

आओ मेंहदी महावर की शादी करें
उम्र भर साथ रहने का आदी करें
फूल से पंखुरी अब न होगी अलग
सारे उद्यान में ये मनादी करें

हमको जितना दिखा सिर्फ़ तुमको लिखा
अब ये पन्ना यहीं मोड़ दें
तुम हमारी कसम तोड़ दो
हम तुम्हारी कसम तोड़ दें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com